Friday 31 December 2010

नए साल तेरा तहे दिल से है स्वागत...


धरती की एक सूरज परिक्रमा हुई पूरी|
तेरे आगमन की तिथि हो गयी जारी|
पुराने साल को अलविदा की है चाहत|
नए साल तेरा तहे दिल से है स्वागत|

नए साल में सबको खुशिया मिलेगी|
सुख , शांति और समृद्धी खिलेगी|
तेरे आगमन के प्रति जगेगा सारा जगत|
नए साल तेरा तहे दिल से है स्वागत|

जवानों का जोशीला जल्लोष होगा|
बूढ़े , बच्चोंका जोश खास होगा|
तेरे स्वागत के आनंद का नहीं है अंत|
नए साल तेरा तहे दिल से है स्वागत|

बीती बातोंको भूल जायेंगे|
आशाओंके नए सपने खूब सजायेंगे|
खुशहाली से भरेंगे हर दिन और रात|
नए साल तेरा तहे दिल से है स्वागत|

ये साल में सब शुभ शुभ ही होगा|
इतिहास की पन्नों में तेरा महत्त्व बढेगा|
तेरी कीर्ति बरक़रार रहेगी आखिर तक|
नए साल तेरा तहे दिल से है स्वागत|

कवी : बाळासाहेब तानवडे

© बाळासाहेब तानवडे३१/१२/२०१०

No comments:

Post a Comment